हिसार

सीसवाल के 18 वर्षीय युवक व 16 वर्षीय युवती का शव मिला रेलवे पटरियों के बीच

आदमपुर,
संदिग्ध परिस्थितियों में सीसवाल के युवक व ननिहाल आई युवती की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना आदमपुर—जाखोद खेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच की है। हिसार रेलवे पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, सीसवाल निवासी करीब 18 वर्षीय युवक और अपने ननिहाल आई 16 वर्षीय युवती गुरुवार रात को अपने घर से लापता हो गए। देर रात करीब ढ़ाई बजे दोनों ने आदमपुर—जाखोद खेड़ा के बीच रेलगाड़ी के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस व मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर दोनों के शव सौंप दिए।

Related posts

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत कृत्रिम अंग व मास्क बांटे, 7 आप्रेशन किये

सब्जी मंडी बरवाला में बरती जा रही सोशल डिस्टेंसिंग : चेयरमैन रणधीर धीरु