फतेहाबाद

भूना खंड के सेवानिवृत कर्मचारियों ने कोरोना राहत कोष में दिए 94 हजार रुपये

फतेहाबाद,
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक भूना ने हरियाणा कोरोना राहत कोष में 94 हजार 400 रुपये जमा करवाए हैं। सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रधान धर्मपाल यादव व सचिव राम कुमार शर्मा ने फतेहाबाद के एसडीएम संजय बिश्रोई को हरियाणा कोरोना राहत कोष में जमा करवाई गई राशि का चैक सौंपा। इससे पूर्व भी भूना ब्लॉक के सेवानिवृत कर्मचारियों ने 2 लाख 1 हजार 200 रुपये जमा करवाए थे। एसडीएम संजय बिश्रोई ने सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा हरियाणा कोरोना राहत कोष में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया है और कहा कि यह कदम सराहनीय है। आपदा के समय हम सबका फर्ज बनता है कि राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने आम नागरिकों और कर्मचारियों से भी कहा है वे इस राहत कोष में स्वैच्छिक रूप से दान दे सकते हैं।

Related posts

भोडिया खेड़ा कॉलेज में शिविर के चौथे दिन किया गया योग शिविर का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

खजूरी माइनर में मिला अज्ञात युवक का शव

लूट व चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कई चोरियोें के खुले राज