हिसार

पुरुषों पर भी चढ़ा मैचिंग मास्क का खुमार

उकलाना मंडी,(ईश्वर धर्रा)। कोरोना महामारी के चलते मास्क भी हमारे जीवन का एक नियमित अंग बन गया है। सरकार ने भी मास्क को अनिवार्य घोषित करके, इसे न पहनने पर जुर्माना का प्रावधान कर दिया है। ऐसे में अब तरह-तरह के मैचिंग मास्क प्रचलन में आ रहे हैं। कुछ समय से देखा जा रहा था कि महिलाएं अपनी पोशाक के साथ ही मैचिंग मास्क सिलवाने लगीं थीं यानि जैसा सूट वैसा मास्क। अब पुरुषों पर भी मैचिंग मास्क का खुमार छाने लगा है। बाजार में पुरुषों को शर्ट के साथ का मास्क पहने देखा जा सकता है। आज रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान सुरेश भाटिया ऐसी ही मैचिंग के साथ कैमरे में कैद किए गए। बारा हट्टा में शिव मंदिर के बराबर कपड़ा व्यापारी सतीश कुमार ने बताया कि वो अब ग्राहकों को शर्ट के कपड़े के साथ ही मास्क के लिए भी कपड़ा देने लगे हैं।

Related posts

कोरोना: सैंपल की संख्या बढ़ाकर की जाए संक्रमितों की पहचान: मंडलायुक्त

आदमपुर में डांडिया उत्सव 29 को, तैयारियां पूरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मां भ्रामरीदेवी बनभौरी में धाम में हुआ 3100 कन्याओं का पूजन

Jeewan Aadhar Editor Desk