हिसार

सावधान! हिसार में साइबर ठग सक्रिय, खाते से निकाले 1.80 लाख रुपये

हिसार,
पशुपालन विभाग में सफाईकर्मी एचएयू कैंपस निवासी उषमपाल के खाते से साइबर ठग ने एक लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उसे ठगी का शनिवार को पता चला। पीड़ित उषमपाल ने बताया कि उसके घर पर शनिवार को पोती ने जन्म लिया, जिसके चलते रुपयों की जरूरत पड़ी। इस दौरान वह रुपये निकालने एक एटीएम में गया तो लिमिट क्रॉस का मैसेज दिखाई दिया।

इस बारे उसने रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित एसबीआई में जाकर अपने खाता संबंधी जानकारी हासिल की। उषमपाल के अनुसार बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते से 25 जून से 4 जुलाई तक 20-20 हजार रुपये करके ये रकम निकाली गई हैं। पीड़ित ने अपना खाता बंद करवाया और बैंक अधिकारियों से खाते के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर मामले की शिकायत डोगरान मोहल्ला चौकी पुलिस को दी है।

Related posts

आदमपुर ढाणियों में कुएं में गिरी गर्भवती भैंस को रेस्क्यू कर निकाला

आदमपुर में मार्केट कमेटी का सहायक सचिव रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

दुकान पर सफाई करने गया हेयर ड्रेसर हुआ गायब, आदमपुर पुलिस जुटी जांच में