हिसार

जिंदल अस्पताल में दाखिल कोरोना संक्रमित महिला की मौत

हिसार,
शहर के जिंदल अस्पताल में दाखिल कोरोना पॉजिटिव सिरसा निवासी 60 वर्षीय महिला की बुधवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। विभाग के अनुसार जिंदल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा महिला का मंगलवार को कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल जिला अस्पताल भेजा गया था। महिला की बुधवार देर शाम रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और इसी बीच महिला की इलाज के दौरान मौत भी हो गई।

फिलहाल विभाग द्वारा मृतक महिला की हिस्ट्री और मौत के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इससे पहले भी जिले में दूसरे जिलों के दो संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

जनता में देशभक्ति की भावना बढ़ाएगा हर घर तिरंगा अभियान : कैप्टन भूपेन्द्र

जाट नेत्री निर्मला दहिया के आवास पर पहुंची पुलिस

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर बेटी को सुसरालजनों ने की जान से मारने की कोशिश, गुहमंत्री अनिल विज की दखल से हुआ मामला दर्ज