जींद

बैंक जा रहे मैनेजर से लूटे 7 लाख 55 हजार रुपए

जींद,
सोमवार को लूट की वारदात सामने आई है। लूटेरे कार में करीब साढ़े सात लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लूटेरों की तलाश आरंभ करते हुए सभी नाकों पर पुलिस को सर्तक कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, उचाना के नवीन फिलिंग स्टेशन के मैनेजर से कार सवार बदमाशों ने 7 लाख 55 हजार लूट लिए। मैनेजर बाइक पर इस राशि को बैंक में जमा करवाने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। लूटेरे सफेद रंग की कार में सवार थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Related posts

बस पेड़ से टकराई, 2 की मौत—16 घायल

पोल्ट्री व्यवसायी को गोली से उड़ाया,सवा 22 लाख लूटे

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिलाओं का ओपन चलैंज—हिम्मत है तो गांव में नशा करके दिखाओं