उत्तर प्रदेश

भाभी बाहर 2 आदमी मरे पड़े हुए हैं..मेरे दरवाजे और आंगन में एक आदमी मरा पड़ा है..पढ़े विस्तृत रिपोर्ट

कानपुर,
बिकरु कांड में शामिल 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश शशिकांत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शशिकांत की पत्नी की ऑडियो कॉल से बड़ा खुलासा हुआ है। इसके अलावा आरोपी शशिकांत के घर से इंसास राइफल भी बरामद हुई है।

शूटआउट के तुरंत बाद शशिकांत की पत्नी ने फोन पर बात करते हुए कहा, ‘भाभी बाहर 2 आदमी मरे पड़े हुए हैं। मेरे दरवाजे और आंगन में एक आदमी मरा पड़ा है और ये सब लोग भाग गए हैं क्या कहेंगे पुलिस जब आएगी?’ सामने से सवाल किया जाता है- वो लोग हैं कौन? शशि की पत्नी कहती है- पुलिस वाले हैं। विकास भैया ने मारा है…. इन सब लोगों ने मारा है। इतने में फोन के पीछे से आवाज आती है कि सबसे पहले फोन नंबर डिलीट कर दो।

शशि की पत्नी आगे कहती है, ‘भैया मोबाइल स्विच ऑफ करके छुपा दे रहे हैं।’ इस बीच आगे से आवाज आती है- ये वाले नंबर डिलीट कर दो। तुम्हें नहीं पता… तुम बता देना कि अंदर थी तुम, फोन ऑफ करके बैटरी हटा देना।’

शशि की पत्नी- ये बताइए पुलिस वाले पूछेंगे तुम्हारा आदमी कहां गया? दिन की ड्यूटी करके आया तो क्या बताएंगे? वापस सब लोग भाग गए हैं। दूसरी तरफ से- तुम कह दो आया ही नहीं उसकी डबल शिफ्ट थी। शशि की पत्नी- वहां से तो पता चल ही जाएगा। ये बताइए अगर मोबाइल ऑफ कर दें तो लोकेशन नहीं पता चलेगी ना, ये अपना मोबाइल भी यहीं छोड़ गए हैं। दूसरी तरफ से आवाज- चिंता न करो भगवान सब ठीक करेगा, मौका मिले तो निकल जाओ।

Related posts

VIDEO युवाओं को पथभ्रष्ट करके हिंदुस्तान को कमजोर करने की साज़िश

चंद्रशेखर के रुप में दलितों को मिल रहा है नया उग्र नेतृत्व

न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत