फतेहाबाद

जेजेपी नेत्री रेखा शाक्य ने दी हरियाली तीज की शुभकामनाएं

फतेहाबाद,
जेजेपी नेत्री रेखा शाक्य ने सभी क्षेत्रवासियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और पार्वती के दोबारा मिलन की खुशी में हर वर्ष हरियाली तीज मनाई जाती है।उन्होंने कहा कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। सौंदर्य और प्रेम के इस पर्व को श्रावणी तीज भी कहते हैं। हरियाली तीज के दिन महिलाएं पूरी श्रद्धा से भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती है। सावन माह में बारिश बहुत होती है, जिसके कारण पृथ्वी पर चारों ओर हरियाली रहती है। इस वजह से भी इसे हरियाली तीज कहते हैं। रेखा शाक्य ने सभी की सुख समृद्धि की कामना की है।

Related posts

कुलदीप बिश्नोई पर सीएम की टिप्पणी की प्रो.सम्पत सिंह ने की निंदा

अनुमानित बारिश के मौसम को देखते हुए किसान फसल को खुले में न रखे: डीसी

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया नागरिक हस्पताल में रक्तदान शिविर