फतेहाबाद

फतेहाबाद : किसानों ने उतरवा दिया भाजपा का झंडा, किसान—पुलिस आमने—सामने

फतेहाबाद,
रविवार को किसानों द्वारा भाजपा नेताओं के विरोध के चलते फतेहाबाद में भी स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस बल और किसानों में जमकर धक्कामुक्की होती रही। हालांकि किसान काफी कम संख्या में पहुंचे। ऐसे में पुलिस ने बिना किसी बल प्रयोग किए हि मामले को नियंत्रित कर दिया। किसान अब भी लगातार नारेबाजी कर रहे है। लेकिन इससे भाजपा की बैठक प्रभावित नहीं हुई।
वट्सऐप पर न्यूज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रविवार सुबह करीब 10 बजे हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल भूना रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक लेने पहुंचे थे। किसानों को इसकी सूचना पहले से थी। आसपास के गांवों से अनेक किसान विरोध के लिए इक्कट्ठे हो गए। प्रशासन ने भी किसानों की आने की सूचना मिलने के चलते पहले से तीन डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल यहां तैनात कर दिया गया और बैरिकेडिंग कर दी गई। उसके बाद भी 200 के करीब किसानों ने आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथों में काले झंडे लेकर पहुंचे किसानों ने आते ही पुलिस के बेरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने उनको रोकने के लिए मुस्तैदी से कार्य किया। उन्हें भाजपा कार्यालय के अंदर जाने से रोक लिया। एक बार तो पुलिस ने मामला कंट्रोल कर लिया है। लेकिन बैठक फिलहाल जारी है। किसानों की संख्या बढ़ती देख पुलिस ने और फोर्स बुलाई है।

किसान विरोध करने पहुंचे तो पहले उन्हें वहां बेरिकेड्स लगा भाजपा का झंडा दिख गया। किसान बिफर गए और झंडा उतारने के लिए बेरिकेड्स पर टूट पड़े। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए किसानों को रोका और झंडा उतार दिया। इसके बाद से प्रशासन और किसान आमने सामने ही डटे रहे। इसके बाद युवा किसानों का जोश उबाल मारने लगा तो उन्होंने बेरिकेड्स तोड़न शुरू कर दिया। एक दो बेरिकेड्स को किसान खींच ले गए। पुलिस ने किसानों को खदेड़ा। लेकिन दो तीन दफा ये धक्का मुक्की हुई तो किसान नेता मनदीप नथवन ने किसानों को साइड किया। इस दौरान एक युवा किसान नेता मनदीप पर ही आग बबूला होते दिखा। इसके बाद से लगातार किसान नारेबाजी करते रहे। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

Related posts

चिल्ड्रन केयर इंस्टीट्यूट से निकली पांचों लड़कियां बरामद, पूछताछ जारी

सुरेश को पकड़ लिया पुलिस ने..लेकिन दिल्ली वाला आका का क्या होगा???

एसडीएम ने किसानों, सरपंचों व अधिकारियों से मेरा पानी-मेरी विरासत योजना को धरातल पर उतारने का किया आह्वान