फतेहाबाद

व्यापारी हड़प गए किसानों की 1 करोड़ 22 लाख रुपए की रकम, BJP नेताओं की फर्म भी पैसे हड़पने में शामिल-नोटिस जारी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
सरकार बार—बार आढ़तियों के चुंगल से किसानों को मुक्त करवाने के प्रयास कर रही है, इसका मुख्य कारण कुछ व्यापारियों द्वारा किसानों का आर्थिक शोषण करना है। फतेहाबाद में इसी तरह के करीब 800 व्यापारियों ने किसानों का 1 करोड़ 22 लाख रुपए का ब्याज हजम कर लिया। इसके बाद अब खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा 800 के करीब व्यापारियों को नोटिस जारी कर ब्याज राशि किसानों को देने के आदेश दिए गए हैं, इसको लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी व्यापारियों को नोटिस जारी किया है।

व्यापारियों के द्वारा 72 घंटे के अंदर किसानों से खरीदी गई गेहूं की पैमेंट का भुगतान करना था। लेकिन खरीद एजेंसियों के द्वारा पेमेंट आने के बावजूद भी व्यापारियों ने 15 से 20 दिन तक किसानों के खाते में राशि जमा नहीं करवाई। व्यापारी किसानों की राशि पर ब्याज खाते रहे। फतेहाबाद के 800 व्यापारियों के द्वारा किसानों को समय पर पेमेंट नहीं दी गई और एक करोड़ 22 लाख रुपए ब्याज राशि हजम कर ली गई।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने ब्याज राशि किसानों को देने के आदेश दिए हैं और नोटिस जारी किया है। खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारी जब नोटिस देने के लिए अनाज मंडी में पहुंचे तो व्यापारियों ने नोटिस लेने से मना कर दिया। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों को नोटिस भेजा है। किसानों के ब्याज पर डाका डालने वालों में कुछ रसूखदार परिवार भी शामिल है।

फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और मौजूदा विधायक दुडा राम के भाई द्वारका प्रसाद की फर्म को भी नोटिस जारी किया गया है। इन दोनों बीजेपी नेताओं पर भी किसानों के ब्याज को हड़प करने का आरोप है। इस संबंध में जानकारी देते हुए फतेहाबाद के खाद्य पूर्ति इंस्पेक्टर गडसी राम ने बताया कि व्यापारियों के द्वारा किसानों 72 घंटे के अंदर पेमेंट देनी थी लेकिन यह पेमेंट लेट दी गई और इसका ब्याज खुद हजम कर लिया गया। इसी बात को लेकर विभाग के द्वारा व्यापारियों को नोटिस दिए गए हैं फतेहाबाद में 800 के करीब व्यापारियों को नोटिस दिया गया है और इनसे एक करोड़ 22 लाख रुपए की ब्याज राशि देय बनती है, जो कि किसानों के खाते में डाली जाएगी।

Related posts

पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई लाईसैंस के लिए आवेदन 7 नवंबर तक : बांगड़

व्यापारी और किसान हुए एकजुट—सरकार के खिलाफ चला ट्रैक्टर—नारों से गूंजा लघुसचिवालय

मध्यप्रदेश से कच्चे केलों से भरा एक ट्रक में मे ला रहे थे अफीम