हिसार

बर्तन बेचने वाली को चाय पिलाना पड़ा महंगा, नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में की चोरी

हिसार,
मिलगेट थाना पुलिस ने सूर्य नगर की गली नंबर-10 वासी ऋषि शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत में ऋषि शर्मा ने बताया कि मैं ड्यूटी पर गया था। घर पर पत्नी सुनीता अकेली थी। बर्तन बेचने वाली अज्ञात महिला घर आई थी। उसने मेरी पत्नी को कहा कि चाय-पानी पिला दो। सुनीता चाय बनाकर उस महिला के पास बैठ गई थी।

आरोप है कि उस महिला ने पत्नी को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद महिला ने घर में घुसकर अलमारी से करीब 7 तोले सोने की चेन, चार अंगूठी, मंगलसूत्र चुराकर ले गई। जब पत्नी को होश आया तो घटना का पता चला था। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी।

Related posts

पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दड़ौली के नरेश ने लगाई सबसे ऊंची छलांग

Jeewan Aadhar Editor Desk

मंगल कलश धारण करने से आत्मा शुद्ध एवं पवित्र होती है: आचार्य राधेश्याम

Jeewan Aadhar Editor Desk

सिमरन मिस एच.के.एस.डी एवं आरजू मिस ईव बने

Jeewan Aadhar Editor Desk