हिसार

4 साल की बच्ची को पीटने वाले को भेजा जेल, हुई थी वीडियो वायरल

हिसार,
4 साल की बच्ची को पीटने वाले आरोपी राजीव को पुलिस ने अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि पुलिस को शिकायत में मिलगेट वासी सतीश ने आरोप लगाया था कि फोटोग्राफी का काम करता हूं। एक काॅलोनी में रहने वाले व्यक्ति के घर आता-जाता हूं।

22 जुलाई को उसके कैमरे की फुटेज देखी थी। उसमें आरोपी राजीव बच्ची को पीटता दिखा। बुरी तरह थप्पड़ मार रहा था। इसकी मां को प्रताड़ित किया गया था। उसकी भी करीब 8-10 दिन पहले मौत हुई है। कैमरे में महिला संग गलत हरकत करते हुए राजीव दिख रहा है।

अग्रोहा मेडिकल में बच्ची की मां की मौत हुई थी। उसका चुपचाप राजीव और मकान मालिक ने दाह संस्कार कर दिया था। उसकी मौत को बीमारी से होना बताया था, जबकि शरीर पर प्रताड़ना के निशान साफ दिख रहे थे। इस मामले से पुलिस को आला अफसरों को अवगत करवाया था। फिर शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

Related posts

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कोरोनिया प्रत्यारोपण व अंधमुक्त भारत पर कार्यशाला आयोजित

लालासर साथरी के महंत स्वामी राजेन्द्रानंद का निधन

Jeewan Aadhar Editor Desk

कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी गंभीर नहीं : दीपक लोट