देश फतेहाबाद

भट्टू के पीली मंदौरी के बेटे के नाम पर रखा गया ग्रह का नाम

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
देश के जाने माने शास्त्रीय गायक और संगीतकार पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में निधन हो गया। पंडित जसरात की अंतरराष्ट्रीय ख्ताति का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने 11 नवंबर 2006 को खोज गए एक ग्रह 2006-VP32 (संख्या-300128) का नाम भी “पंडित जसराज ग्रह” रख दिया। इस गृह को पहले ‘300128’ के नाम जाना जाता था। 300128 नाम पंडित जसराज की जन्म तिथि के बिल्कुल उल्टा है। पं. जसराज का जन्म 28/01/30 को हुआ था। इसलिए अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने पंडित जसराज के नाम पर ही इस ग्रह के नामकरण कर दिया।

निर्देशक वी शांताराम की बेटी से हुआ था विवाह
पंडित जसराज ने दुनियाभर में भारतीय शास्त्रीय संगीत का परचम लहराया और दुनियाभर के कई नामी अवॉर्ड और पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया था। पंडित जसराज का जन्म हिसार के पीली मंदौरी गांव में हुआ था। पहले यह गांव हिसार जिले के अंतर्गत था, लेकिन अब यह गांव फतेहाबाद जिले की सीमा में आता है।

पंडित जसराज का विवाह ख्यात फिल्म निर्देशक वी शांताराम के बेटी मधुरा शांताराम के साथ हुआ था और उनका एक बेटा सारंग देव और बेटी दुर्गा है। पंडित जसराज का संबंध मेवाती घराने से था। इसी संगीत घराने में मोतीराम, मणिराम, संजीव अभ्यंकर जैसे जानेमाने कलाकार हुए हैं।

Related posts

J-K : रात से गोलीबारी जारी, कई स्कूल बंद, कल PAK ने मांगी थी रहम की भीख

पौधारोपण के साथ बड़ोपल में श्री धेनु मानस कथा का शुभारंभ

Jeewan Aadhar Editor Desk

पालतू कुत्ते ने 4 साल की मासूम को नोंच-नोंच कर मारा

Jeewan Aadhar Editor Desk