फतेहाबाद

2 कारों में जोरदार टक्कर, 9 लोग गंभीर रुप से घायल

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
रतिया बाईपास के पास दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रतिया बाईपास के पास लिंक रोड बाईपास से जुड़े होने के कारण यह हादसा हुआ है। बाईपास पर अंडर ब्रिज नहीं बनाया गया था। इसके कारण तेज रफ्तार से आ रही दोनों कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे फतेहाबाद गुरु नानक पुरा चौकी के थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक कार फतेहाबाद और दूसरी हिसार की ओर से आ रही थी। घायलों का ब्यौरा लेकर आगामी जांच की जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाढ़ोड़ी के किसान हरि सिंह से किया वीडियो कॉन्फ्रेंस संवाद

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जहां तक संभव हो परिचित व्यक्ति को ही खेतों के कार्य में लगाएं किसान : राजीव रंजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

राइस शेलर मालिकों पर करोड़ों रुपयों का टैक्स बकाया, जारी हुआ 136 शेलर्स को नोटिस

Jeewan Aadhar Editor Desk