हिसार

हिसार : कोरोना ने फिर ली 2 जान, जिले में अब तक 16 की मौत

हिसार,
मंगलवार को कोविड-19 का शिकार हुए हांसी निवासी दो लोगों की मौत हो गई। उनका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। विभाग की देखरेख में दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान करीब 25 लोग शामिल हुए थे, जो किट और मास्क पहने हुए थे।

अब विभाग द्वारा दोनों मृतक संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी जिले में प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के दौरान तीन कोविड-19 मौत हुई थी और तीनों फतेहाबाद जिले के रहने वाले थे, जिनमें दो महिलाएं शामिल थी।

दोनों मृतक संक्रमितों की हिस्ट्री
हांसी के रेगर बस्ती निवासी 47 वर्षीय और जगदीश काॅलोनी वासी 75 वर्षीय दोनों मृतक संक्रमित व्यक्ति का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। दोनों ही गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर थे। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश चौहान ने बताया कि दोनों मृतक संक्रमित व्यक्ति शुगर बीपी के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

Related posts

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने डीआईजी अत्री को सम्मानित किया

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 दिसंबर 2018 को हिसार में होने वाले कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम