हिसार

प्रदेशभर में 7 सितम्बर से कॉलेजों में दाखिला प्र​क्रिया होगी शुरु

हिसार,
हरियाणा में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए राजकीय, एडिड और प्राइवेट काॅलेजों में दाखिला प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक अजीत बाला जोशी की ओर से एडमिशन का शेड्यूल जारी किया गया है। 7 सितंबर को पोर्टल खुलेगा। फार्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। 21 सितंबर एडमिशन फार्म जमा कराने की आखिरी तारीख निर्धारित कर दी गई है।

22 और 25 को फार्मों की जांच होगी। पहली मेरिट लिस्ट 26 सितंबर को लगाई जाएगी। 26 से 29 तक दाखिला फीस जमा कराना होगी। दूसरी मैरिट लिस्ट 30 सितंबर को लगाई जाएगी। इसके लिए एक से पांच अक्टूबर तक फीस जमा होगी। छह अक्टूबर को ओपन काउंसिलिंग होगी। उल्लेखनीय है कि सितंबर में सभी विवि फाइनल की परीक्षाओं को लेकर तैयारी कर चुकी है। यह आदेश यूजीसी ने जारी किए थे।

Related posts

किसानों का सफेद सोना बना कोयला, नरमा-कपास की 50 से 90 फीसदी तक फसल बर्बाद

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरसों की बिमारियों की समय से पहचान व रोकथाम से अधिक पैदावार हासिल कर सकते हैं किसान : कृषि वैज्ञानिक

कोरोना योद्धाओं के लिये 1000 कपड़े के मास्क मेयर को सौंपे