हिसार

सोनाली थप्पड़—चप्पल कांड : 22 सितंबर होगा महत्वपूर्ण दिन

हिसार,
भाजपा नेता सोनाली फौगाट और मंडी सचिव सुलतान सिंह के बीच हुए थप्पड़-चप्पल कांड में बुुधवार को एसीजेएम शिफा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सदर थाना पुलिस ने सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट पेश की।

22 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में सीडी में क्या है इसका पता चलेगा। उल्लेखनीय है कि अदालत ने पुलिस को सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट सौंपने के लिए 28 अगस्त की सुनवाई के दौरान 15 सितंबर को रिपोर्ट सौंपने का समय दिया था। मंगलवार को एसीजेएम और सदर थाना प्रभारी के अवकाश पर होने के कारण रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी थी।

Related posts

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से दुव्र्यहार या हमला करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीआईजी

प्रभुवाला गांव में जांभाणी साहित्य संस्कार परीक्षा का आयोजन

चोरों ने बारात में आई बोलेरो गाड़ी उड़ाई

Jeewan Aadhar Editor Desk