हिसार

आदमपुर की अनाज मंडी में फूटा कोरोना बम, 15 पॉजिटिव मिले

आदमपुर,
आदमपुर में कोरोना का ग्राफ अचानक से बढ़ गया। अनाज मंडी में लेबर का काम करने वाले बिहार से आया एक पूरा ग्रुप कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनमें 1 मजदूरों को मंगलवार को अग्रोहा कोविड सेंटर ले जाया गया था। बाकि 14 मजदूरों को आज कोविड सेंटर भेजा गया है।

बुधवार को इन मजदूरों को खोजते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अनाज मंडी में छप्पर के नीचे पहुंची। यहां पर 2 मजदूर मिले। इनसे सभी मजदूरों की जानकारी लेकर सभी को एक जगह एकत्रित किया गया और इसके बाद उनको कोविड सेंटर भेजा गया।

एक साथ 15 मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अनाज मंडी में वायरस का खतरा काफी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इस टोली के अधिकतर मजदूर खाद के कट्टे उठाने का काम करते हैं और अनाज मंडी में शेड के नीचे ही बैठे रहते हैं। ऐसे में इनके सम्पर्क में आने वाले लोगों की पहचान करना भी अब बड़ी चुनौती है।

Related posts

प्रदेश के भट्ठा मजदूरों की सुध ले खट्टर सरकार : सीटू

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रणामी स्कूल में नर्सरी से नौंवी तक विद्यार्थियों ने किया योग, छोटे बच्चों ने योगक्रिया से जीत लिया दिल

Jeewan Aadhar Editor Desk

सब्जी विक्रेता का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में ठेकेदारों सहित 14 पर केस