हिसार

जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान दर्शन कौशिक को भार्या शोक

समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने जताया निधन पर शोक, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

हिसार,
जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान दर्शन कौशिक की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। लगभग 68 वर्षीय श्रीमती शांति देवी का अंतिम संस्कार बस स्टेंड के पास स्थित शमशान घाट में किया गया। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री का भरा—पूरा परिवार है। बड़ा पुत्र विजय कौशिक जबकि एक पुत्र रवि कौशिक हरियाणा पुलिस में ईएएसआई है। एक अन्य पुत्र मोहन कौशिक है।
शांति देवी के अंतिम संस्कार में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने कहा कि शांति देवी मिलनसार व धार्मिक प्रवृति की महिला थी। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई हैे, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।

Related posts

एकादशी पर श्याम मंदिर मे संकीर्तन संध्या का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

यूनियन ने कार्यकारी अभियंता को 24 मार्च तक का दिया अल्टीमेटम

किसान सभा रविवार से निकालेगी गांवों में जत्थे