हिसार

दिव्यांग केंद्र में सफेद मोतियाबिंद के 9 आप्रेशन हुए

हिसार,
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से संचालित दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में आज शरद् पूर्णिमा एवं मां शबरी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सफेद मोतियाबिंद के 9 रोगियों के आप्रेशन किये गये। दिव्यांग केंद्र के अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल सी.ए. ने बताया कि कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. वासुदेव बंसल व उनकी टीम ने रोगियों के आप्रेशन किये। इस अवसर पर सचिव सुरेन्द्र कुच्छल, शाखा सचिव मांगेराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीताराम मंगल, सेवानिवृत प्रोफेसर ओ.पी. जुनेजा आदि उपस्थित रहे। भविष्य में भी हर शुक्रवार को ऐसे आप्रेशन होते रहेंगे।

Related posts

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में अल्ट्रा वायलेट विकिरण आधारित कागजात कीटाणुशोधन प्रणाली विकसित की

20 जनवरी 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

संस्थाओं के सहयोग से टैंपरेरी राशन कार्ड की प्रक्रिया में तेजी लाये : निगम आयुक्त अशोक गर्ग