हिसार

किसान सभा के जिला सचिव धर्मबीर कंवारी नहीं रहे

हिसार,
किसान सभा के प्रांतीय वित्त सचिव व जिला सचिव धर्मबीर कंवारी का गत रात स्वर्गवास हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर नम्बरदार व उपप्रधान सूबेसिंह बूरा ने बताया कि 64 वर्षीय धर्मबीर कंवारी के निधन से किसान आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। पिछले कुछ वर्षों में जितने भी किसान आंदोलन हुए, उन सभी में धर्मबीर कंवारी ने उल्लेखनीय योगदान दिया था। किसान आंदोलनों में दिये गये उनके सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी याद में 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे पृथ्वी-प्रभात भवन में शोक सभा की जाएगी जिसमें किसान सभा के प्रांतीय नेताओं के अलावा विभिन्न जन संगठनों के लोग भाग लेंगे।

Related posts

जिंदल स्टेनलेस करेगी पीएम केयर्स कोष में पांच करोड़ रुपए का योगदान

हिसार : मेडिकल आफिसर,ऑपरेटर, आदमपुर के बोगा मंडी महिला सहित 6 मिले कोरोना पॉजिटिव

हिसार में DSP ने दिया लिखित माफीनामा, परिवार वालों ने व्यवहार पर जताया अफसोस

Jeewan Aadhar Editor Desk