हिसार

यादव सभा ने मनाई राव तुलाराम की जयंती

हिसार,
यादव सभा हिसार ने रोड स्थित यादव धर्मशाला में राव तुलाराम की जयंती मनाई। धर्मशाला में स्थित राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान सीताराम यादव ने की।
जिला प्रधान ने बताया कि राव तुलाराम 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हें हरियाणा में ‘राज नायक’ माना जाता है। विद्रोह काल में, हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम इलाके से सम्पूर्ण ब्रिटिश हुकूमत को अस्थायी रूप से उखाड़ फेंकने तथा दिल्ली के ऐतिहासिक शहर में विद्रोही सैनिकों की हर तरह से सहायता प्रदान करने का श्रेय राव तुलाराम को जाता है। अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराने के उद्देश्य से एक युद्ध लडऩे के लिए मदद लेने के लिए उन्होंने ईरान और अफगानिस्तान के शासकों से मुलाकात की, रूसी अधिकारी के साथ सम्पर्क स्थापित करने की भी उनकी योजनाएं थीं। इसी बीच 37 वर्ष की आयु में 23 सितंबर 1863 को काबुल में उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि हमें उनकी जयंती पर उनके उच्च आदर्शों को अपनाते हुए उनके दिखाए राष्ट्रसेवा व राष्ट्र भक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को संक्षिप्त रखा गया और सिर्फ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया।
जयंती के मौके पर प्रधान सीताराम यादव के अलावा पूर्व प्रधान सहदेव यादव, गुलाब सिंह यादव महासचिव, अजीत सिंह यादव कैशियर, धर्मपाल यादव सदस्य, आजाद सिंह यादव पुलिस लाइन, सुनील यादव धिकताना सहित आदि मौजूद थे।

Related posts

आभार रैली के लिए डिप्टी स्पीकर की जी तोड़ मेहनत पर मुख्यमंत्री ने फेरा पानी : खोवाल

गुर्जर कल्याण सभा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया नमन

Jeewan Aadhar Editor Desk

निराकार शिव करते सभी विकारों का पूर्ण विनाश : अनिता बहन

Jeewan Aadhar Editor Desk