हिसार

झुग्गियों में सैंकड़ों महिलाओं को बांटे सैनेट्री पैड व मास्क

हिसार,
नगर की सामाजिक संस्था वर्थपरपज फाऊंडेशन द्वारा की जा रही समाजसेवा की कड़ी में आज सेक्टर 14 व पार्ट-1 एवं 2 के साथ सेक्टर 33 में बसी झुगिगयों में रहने वाली सैंकड़ों महिलाओं को सैनेट्री पैड व मास्क वितरित किये गये। संस्था के डायरेक्टर त्रिभुवन लीखा व देवेन्द्र अनेजा की देखरेख में फाऊंडेशन की महिला विंग की अंशु लीखा, ज्योति सेतिया, कंचन आहुजा, मोना जुनेजा, काजल अग्रवाल, आरती मेहता आदि ने सैंकड़ों लोगों को सैनेट्री पैड व मास्क बंाटे। इस अवसर पर फाऊंडेशन के जिला अध्यक्ष सुमित जुनेजा व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संस्था के डायरेक्टर त्रिभुवन लीखा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इस कोरोना महामारी में निर्धन व जरुरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र, जरुरतमंद लोगों को राशन सामग्री देने के अलावा मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है।

Related posts

सरसों की सरकारी खरीद के पहले ही दिन बिफरे किसान,किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया, प्रदर्शन के बाद खरीदी गर्ई सरसों

पराली न जलाने वाले गांवों को मिलेगा 50 हजार का इनाम

महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में रक्तदान उत्सव