हिसार

रूढि़वादी विचारधाराओं से बाहर निकलकर सशक्त बने महिलाएं : उपायुक्त

मिशन चहक के तहत घरेलू महिला कामगारों के लिए दूसरा शिविर आयोजित

हिसार,
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा है कि सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को रूढि़वादी विचारधाराओं से बाहर निकलना होगा। सामाजिक तथा आर्थिक प्रगति के लिए महिलाओं को पर्याप्त शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक होना होगा। मिशन चहक के तहत आज जहाजपुल स्थित राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल में आयोजित दूसरे शिविर के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की गई हैं। इसके अतिरिक्त महिला विरूद्घ अपराधों को रोकने के लिए कई कड़े प्रावधान किए गए हैं, लेकिन वास्तविकता ये है कि शिक्षा व जानकारी के अभाव में महिलाएं अपने अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का आशा के अनुरूप लाभ नहीं उठा पाती। इसी दिशा में शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। घरेलू महिला कामगारों के साथ-साथ शिविर में आने वाली अन्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ उनके अधिकारों और विभिन्न कानूनों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अभी तक हिसार जिला में लगभग 4 हजार घरेलू महिला कामगारों की जानकारी एकत्रित की गई है। उन्होंने कहा कि रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव रविंद्र लोहान के संयोजन में प्रत्येक सप्ताह इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देकर महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला अटोर्नी, स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी व कर्मचारी, जिला बाल तथा महिला सरंक्षण अधिकारी, रैड क्रॉस, श्रम विभाग, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कल्याण विभाग के अधिकारियों ने घरेलू महिला कामगारों को उनके अधिकारों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनियां भी लगाई गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए सीएससी सेंटर की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर महिलाओं को हाइजीन के बारे में भी विस्तापूर्वक जानकारी दी गई और उन्हें नि:शुल्क सैनेटरिंग नैपकिन वितरित किए गए।

Related posts

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में डॉ. मंगल सेन कृषि विज्ञान संग्रहालय बन कर तैयार

महिला दिवस: थाली-चम्मच बजाकर व काले दुपट्टे ओढ़कर आंगनवाड़ी महिलाओं ने सरकार को कोसा

लॉकडाऊन के दौरान बजरंग दास गर्ग की सामाजिक कार्यों में रही सराहनीय भूमिका : रामनिवास राड़ा