सिरसा

सिरसा में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या, दो युवकों पर लगा आरोप

सिरसा,
जिले में दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग लड़की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दो युवकों पर आरोप लगे हैं, जो चाय बनवाने के बहाने घर में घुसे थे। दोनों आरोपी पीड़िता के परिवार के परिचित बताए जा रहे हैं। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी देवी लाल ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि गत शाम को घर पर कोई नहीं था। बेटा दुकान पर था और बेटी घर में रोजमर्रा के काम कर रही थी। इस दौरान दो युवक आए और चाय पिलाने को कहा। बेटी चाय बनाने चली गई और दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया। फिर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। शाम को जब परिजन घर लौटे तो बेटी का शव मिला। चूल्हे पर चाय चढ़ी हुई थी। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों युवक आए थे। इसलिए उन्होंने युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। उन दोनों ने ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

Related posts

उपायुक्त ने किया घग्घर के बांधों व लिंक चैनलों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा सरकार आढ़तियों को बर्बाद करने की रच रही है साजिश—बजरंग दास गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में रोडवेज तालमेल कमेटी को झटका, मिनीस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हुई अलग

Jeewan Aadhar Editor Desk