फतेहाबाद

नशा..अवैध संबंध..शक..और तीखे तानों के कारण हुई वकील की पत्नी ​की हत्या

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
टोहाना इलाके में बीती 15 जनवरी को घर में घुसकर की गई वकील की पत्नी की हत्या के मामले में फतेहाबाद के एसपी ने आज प्रेस वार्ता की। एसपी द्वारा खुलासा किया गया कि अवैध संबंधों के शक के चलते ही वकील की पत्नी की हत्या की गई थी। हत्यारोपी राजविंदर उर्फ राजा ने पुलिस रिमांड के दौरान यह बात कबूल की है।
हत्यारोपी ने बताया कि मृतका कुसुम के पति चिम्मन लाल एडवोकेट के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी मृतका कुसुम को भी थी। जब वह 15 जनवरी को कुसुम से पैसे लेने के लिए उसके घर गया तो कुसुम ने इस बात को लेकर उस पर ताने कसे। इसको लेकर हत्यारोपी और मतृका कुसुम के बीच जमकर तू—तड़ाक हुई और हत्यारोपी राजविंदर उर्फ राजा ने पिस्तौल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

राजविंदर उर्फ राजा हीरोइन का नशा करता है और पंजाब के भटिंडा इलाके में नहरी पटवारी के पद पर तैनात है। नशे की हालत में ही राजविंदर उर्फ राजा ने वकील की पत्नी की हत्या की थी। नशा करने के लिए पैसे लेने को लेकर ही हत्यारोपी वकील के घर गया था।

फतेहाबाद एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध संबंधों के शक के चलते ही हत्या की गई है। हत्या से पहले कुसुम पर तेजधार हथियार से वार भी किए गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, तेजधार हथियार और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। गौरतलब है कि 15 जनवरी को घर में घुसकर वकील की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related posts

भट्टू के पीली मंदौरी के बेटे के नाम पर रखा गया ग्रह का नाम

3 कनाल जमीन ने ले ली 2 जान

जिला को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी नागरिक अपना योगदान दें : समवर्तक सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk