हरियाणा

हरियाणा में हाई अलर्ट, कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद

चंडीगढ़,
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में हाई अलर्ट किया गया है। DGP ने साफ शब्दों में कका कि उपद्रवियों को किसी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर सोनीपत, झज्जर और पलवल में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया। वहीं फरीदाबाद में धारा 144 लगाई गई है।

डीजीपी ने कहा कि आंदोलन की आड़ में कुछ असमाजिक तत्व अपना स्वार्थ साधने के लिए अफवाहों के माध्यम शांति भंग करने का भी प्रयास कर सकते हैं। इसके चलते पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की भ्रांति फैलाने वाली, भड़काऊ, उकसाने वाली व अराजकता फैलाने वाली पोस्ट शेयर या फोरवर्ड की जाती है तो कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीजीपी ने कहा कि आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें व नवीनतम जानकारी के लिए हरियाणा पुलिस की वेबसाइट व ट्विटर हैंडल को फॉलो करें।

Related posts

हरियाणा का 7 लाख ईनामी बदमाश काला जठेड़ी गिरफ्तार, लारेंस बिश्नोई गैंग की संभाल रहा था कमान

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 साल की मासूम के साथ कई दिनों तक रेप, पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाबाश! पानीपत के नाम का चमका दिया इन 12 लोगों ने

Jeewan Aadhar Editor Desk