देश

किसान आंदोलन में फूट, 2 संगठनों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की

नई दिल्ली,
किसान नेता वीएम सिंह ने ऐलान किया है कि उनका संगठन किसानों के आंदोलन से अलग हो रहा है। वीएम सिंह के संगठन का नाम राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ है। ये संगठन अब आंदोलन का हिस्सा नहीं होगा।

वीएम सिंह ने कहा कि इस रूप से आंदोलन नहीं चलेगा। हम यहां पर शहीद कराने या लोगों को पिटवाने नहीं आए हैं। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत पर आरोप लगाए हैं। वीएम सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत सरकार के साथ मीटिंग में गए। उन्होंने यूपी के गन्ना किसानों की बात एक बार भी उठाई क्या? उन्होंने धान की बात की क्या? उन्होंने किस चीज की बात की? अब हम इस आंदोलन से अलग हो रहे हैं।

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह बोले कि मैं अभी इस धरने को खत्म करता हूं। किसान हल चलाता है, कुछ लोगों ने उन्हें पागल बना दिया। वे किसी ऐसे नेता के चक्कर में न पड़ें, जो अपना नाम बनाने के लिए देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

Related posts

असम के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, कोरोना पॉजिटिव थे तरुण गोगोई

Jeewan Aadhar Editor Desk

भारतीय सेना में भर्ती घोटाला, CBI ने 41 संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की

दिल्ली-NCR की चार देशों की मिसाइलों से होगी सुरक्षा