हिसार

21 जुलाई को आदमपुर में बदलता रहेगा मौसम, जानें किस समय होगी बरसात

आदमपुर,
शुक्रवार को एक बार फिर आदमपुर क्षेत्र में मौसम खराब होगा। सुबह मौसम साफ रहेगा। लेकिन दोपहर करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच बूंदाबांदी रहने की संभावना है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पूरे दिन मौसम बदलता रहेगा। शाम के समय 4 से 5 बजे के समय फिर से बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम उमस भरा रहेगा और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय दृश्यता 10 किलोमीटर तथा दोपहर के समय 11 किलोमीटर की बनी रहेगी। पूरे आदमपुर क्षेत्र में 1.3 एमएम बारिश होने की सम्भावना है।

21 जुलाई को सूर्य सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर उदय होगा और शाम को 7 बजकर 27 मिनट पर अस्त होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथ न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। शाम के समय उमस ज्यादा होने की संभावना है।

Related posts

22 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

साढ़े 27 लाख रुपए के साथ ‘विकास’ हुआ चंपत, पुलिस जुटी तलाश में

वर्तमान दौर की आवश्यकता है योग: पपेन्द्र ज्याणी