हिसार

आदमपुर बाइपास पर कार ने मारी बाइक को टक्कर, एक घायल


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
आदमपुर बाईपास के पास एक कार ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक के पैर व छाती में चोट लगी। घायल का उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर आदमपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में दीपक में बताया कि 29 जुलाई को वह अपने रिश्तेदार के साथ किसी काम से अग्रोहा से आदमपुर गया था। दोपहर को जब वे वापिस लौट रहे थे तो अज्ञात कार चालक ने आदमपुर बाइपास के पास उनके बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से वे दोनों गिर गए।

इससे उसके पैर व छाती में चोट लगी। उसका रिश्तेदार उसे तुरंत आदमपुर के सिविल अस्पताल ले गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। आदमपुर पुलिस ने दीपक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

मलापुर गांव में योग शिरोमणि गुरु गोरखनाथ के मंदिर की आधारशिला रखी गई : योगीराज जय भगवान

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में कोरोना ने ली 3 और जान, अब सावधानी जरुरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

टोहाना में हुई महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में आदमपुर की किरण गोदारा ने जीता गोल्ड विजेता खिलाड़ी का निकाला विजयी जलूस