हिसार

आदमपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत

आदमपुर,
आदमपुर में सड़क हादसे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा रात 9 बजे हुआ। सदलपुर निवासी श्रवण राठौर ने बताया कि मृतक उसका 30 वर्षीय छोटा भाई था जो कि चिनाई मिस्त्री का काम करता था।

श्रवण राठौर ने बताया कि उसके भाई प्रमोद ने छानी बड़ी में चिनाई का ठेका लिया हुआ था। वो रोजाना घर से छानी बड़ी तक बाइक पर आता—जाता था। 20 अगस्त को रात 9 बजे प्रमोद अपने बाइक से वापिस आ रहा था। रस्ते में सुभाष भादू की ढ़ाणी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में प्रमोद के सिर में चोट लगी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रमोद को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रमोद के भाई श्रवण राठौर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा धारा 279, 427 तथा 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया। आज पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

डुप्लीकेसी को खत्म कर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा परिवार पहचान पत्र : एडीसी

आदमपुर : व्यापारियों व किसानों के पैसे हड़पने के आरोपी अंकित कुमार की नहीं हो पाई कोर्ट में सुनवाई — जानें अब कब होगी सुनवाई

Jeewan Aadhar Editor Desk

सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत तय समयावधि में नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध करवाएं : एडीसी