हिसार

आदमपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित जवाहर नगर के युवक को गिरफ्तार किया


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
आदमपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। युवक जवाहर नगर का रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध असले के साथ कोहली रोड की तरफ से आदमपुर पैदल आ रहा है। सूचना मिलते ही आदमपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ आदमपुर बाईपास पहुंचे।

पुलिस को देखकर पैदल आ रहे युवक ने भागने की कोशिश की। इस पर थाना प्रभारी व उनकी टीम ने भाग कर युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास 12 बोर की एक देशी पिस्तौल बरमाद हुई। पिस्तौल चैक पर करने उसका चैम्बर खाली मिला। पुलिस ने युवक की दोबारा से तलाशी ली तो उसके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद बरामद हुआ।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम भगत सिंह उर्फ भगती बताया है। वह जवाहर नगर का निवासी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ अवैध पिस्तौल व कारतूस रखने के जुर्म में धारा 25(1बी)ए/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संदीप सिंहमार

महाआरती में भक्तों ने मांगा सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद

आर्यनगर सरपंच के घर बदमाशों ने फेंकी ईंटे, आजादनगर थाने में दी शिकायत

Jeewan Aadhar Editor Desk