हरियाणा

हरियाणा में 8 विधायक बने मंत्री, अनिज विज और भव्य बिश्नोई का क्या हुआ—जानें ​रिपोर्ट

चंडीगढ़,
चंडीगढ़ राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के परामर्श पर राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को मंत्रीपद की शपथ दिलवाई। हरियाणा के गब्बर सिंह अनिल विज को इस बार मंत्री ​मंडल में जगह नहीं मिली। चर्चा हे कि वे नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री चुने के बाद से नाराज चल रहे थे। वहीं कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को भी मंत्री मंडल में स्थान नहीं मिल पाया। कुलदीप बिश्नोई पिछले काफी समय से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अपने बेटे के लिए मंत्री पद मांगते रहे हैं। लेकिन उन्हें आज निराशा ही हाथ लगी।

डा. कमल गुप्ता ने संस्कृ​त में अपनी शपथ ली। डा.कमल गुप्ता ने सबसे पहले शपथ ली। डा. कमल गुप्ता मनोहर सरकार में भी मंत्री रहे। हिसार से विधायक डा.कमल गुप्ता सावित्री जिंदल को हराकर पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार दूसरी बार वे हिसार से विधायक है।

इसके बाद सीमा त्रिखा ने हिंदी में मंत्री पद की शपथ ली। बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा पूर्व में 2014 में मनोहर सरकार पार्ट-एक में मुख्य संसदीय सचिव रह चुकी हैं। सीमा त्रिखा के बाद महीपाल ढांडा ने हिंदी में अपनी शपथ ली।

महीपाल ढांडा के आसीम गोयल को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। अंबाला शहर से विधायक आसीम गोयल काफी स्वच्छ छवि के नेता है। वे हरियाणा के ‘सर्वश्रेष्ठ’ विधायक के रुप में असेंबली में सम्मानित हो चुके है।

जाट नेता महीपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण से विधायक है और राजनीति में आने से पहले आरएसएस से जुड़े हुए है। 2014 में करनाल लोकसभा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें पानीपत ग्रामीण की टिकट दी। अब उन्हें मंत्रीपद देकर उनका मान बढ़ाया गया।

महीपाल ढांडा के बाद डा.अभय सिंह यादव को मंत्रीपद की शपथ दिलवाई गई। नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव राजनीति में आने से पहले प्रदेश के बड़े नौकरशाह रहे है। वे ईमानदार छवि के धनी है। उनकी इसी छवि को ध्यान में रखते हुए मंत्रीपद नवाजा गया है।

डा. अभय सिंह यादव के बाद सुभाष सुधा ने मंत्रीपद की शपथ ली। थानेसर से विधायक सुभाष सुधा पहली बार मंत्री बने है। वे पंजाबी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। सुभाष सुधा के बाद बिशंबर वाल्मीकि को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। वे बवानीखेड़ा (भिवानी) आरक्षित सीट से विधायक है।

कंवर संजय सिं​ह को मंत्रीपद की शपथ दिलवाई गई। वे सोहना से विधायक है। वे प्रख्यात हिंदू नेता के रुप में पहचाने जाते हैं।

कौन-कौन बना मंत्री?
1. डॉ. कमल गुप्ता, राज्य मंत्री
2. सीमा त्रिखा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. महिपाल ढांडा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
4. असीम गोयल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
5. अभे सिंह यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
6. सुभाष सुधा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
7. विशंभर सिंह बाल्मीकि, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
8. संजय सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Related posts

एक लाख रुपए से कम आमदनी वालों को मिलेगा बिना ब्याज के पैसे

जीएसटी में 28 प्रतिशत टैक्स का स्लेब पूरी तरह खत्म किया जाए – बजरंग दास गर्ग

अधिकारी की मनमानी का रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने किया विरोध—देखें विडियो