हिसार

आदमपुर : रेलवे स्टेशन वाली गली में घर के आगे खड़ा बाइक चोरी

आदमपुर,
मेन बाजार के पीछे वाली गली में घर के आगे खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। बाइक के सभी दस्तावेज भी चोरी हुई बाइक में ही थे। आदमपुर पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सोनू गर्ग ने बताया कि 5 अप्रैल को रात करीब 9 बजे उसे अपनी बाइक रेलवे स्टेशन वाली गली में स्थित अपने घर के आगे खड़ी करके लॉक लगाकर घर में चला गया। 6 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे जब घर के बाहर आया तो वहां पर बाइक नहीं थी। इधर—उधर पता करने पर भी बाइक का कहीं कोई पता नहीं चला।

सोनू गर्ग ने बताया कि बाइक उसके भाई पुनित गर्ग के नाम पर पंजिकृत है। बाइक के सभी मूल दस्तावेज भी उसके टूल बक्श में ही रखें थे। आदमपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिला सर्वदलीय गौरक्षा मंच का प्रतिनिधिमंडल

Jeewan Aadhar Editor Desk

जरूरतमंद की सेवा ही भगवान परशुराम की सच्ची भक्ति, जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा के स्थान पर नि:शुल्क बांटेंगे मास्क : विनय वत्स

सडक़ दुर्घटना में घायल बंदर को श्री वैष्णव गौशाला अग्रोहा में प्राथमिक उपचार दिया