हिसार

बदले की आग ने पहुंचा दिया जेल की सलाखों के पीछे


आदमपुर,

गांव सदलपुर में गोशाला के पास वाहन लूटने की योजना बनाते हुए आदमपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि भाई की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी किसी वाहन को लूटकर उसका प्रयोग करने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपी जवाहर नगर निवासी राहुल, साहिल खान और कृष्ण के खिलाफ धारा 398, 401 व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि रविवार रात को थाने से एसआई सुंदरलाल, एएसआई कृष्ण व हवलदार विजय कुमार के साथ गांव सदलपुर में गस्त पर थे। गोशाला के नजदीक तीन युवक वाहन को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवकों को पकड़ा तो इनके कब्जे से राड़ व चाकू बरामद किया। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि उसके भाई रवि उर्फ बबलू के हत्यारे बादल की हत्या कर बदला लेना था। बादल की 19 जून को भादरा कोर्ट में एक मामले में पेशी थी, लेकिन हथियार न होने के कारण अपना मकसद पूरा नही कर सके। अगली पेशी में बादल को गोली मारने से पहले उन्होंने वाहन लूटने की योजना बनाई। तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को हिसार अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

Related posts

खट्टर सरकार की नींव हिल चुकी है—कुलदीप बिश्नोई

Jeewan Aadhar Editor Desk

सुशासन दिवस पर मिशन चहक के लिए जिला हिसार को मिला पुरस्कार

Jeewan Aadhar Editor Desk

दड़ौली कंटेनमेंट जोन में प्रयोग हुई 49 रैपिड किट, लिफ्ट देने वाले दूसरे युवक की रिपोर्ट आई नेगेटिव