हिसार

आदमपुर : देर रात जवाहर नगर में चली गोली, महिला की हुई हत्या, पुलिस जुटी जांच में

आदमपुर,
जवाहर नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पीछे वाली गली में एक महिला की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात करीब 2:30 बजे की है। देर रात गोली की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी।

जानकारी के मुताबिक, पंचायत सदस्य रहे हीरालाल उर्फ पांडू नायक की पत्नी कई सालों से बाबा रामदेव मंदिर के पीछे वाली गली में अकेले रहती थी। देर रात उसके घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोग दौड़कर पांडू के घर की तरफ आए तो देखा उसकी धर्मपत्नी रोशनी देवी को गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि संगीतज्ञ हीरालाल उर्फ पांडू नायक के 2 बेटे है। एक बेटा मेहनत—मजदूरी करके घर का गुजारा चलाता है जबकि दूसरा बेटा किसी मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब जेल में बंद बेटे की कुंडली खंगालकर हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

भाजपा छद्म राष्ट्रवाद का ढोल पीटकर युवाओं को करती है गुमराह—रेणुका

आदमपुर से नववर्ष पर बस 31 को होगी रवाना

Jeewan Aadhar Editor Desk

शांति निकेतन स्कूल के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, मंत्री ने 20—20 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk