हिसार

आदमपुर के गांवों में चयनित विद्यार्थियों के खिले चेहरे -लाइब्रेरी बनी सहायक, मिली मदद

आदमपुर:
पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की खुशी का उस समय ठिकाना नही रहा जब उनका चयन गु्रप-सी व डी में हुआ है। आदमपुर के गांवों में जिन विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों में चयन हुआ है उनमें से अधिकतर के परिवार की माली हालत है। ऐसे में चयनित परिवारों में दीवाली से पहले ही उनकी खुशी को दोगुना कर दिया है।

गांव सदलपुर निवासी संदीप कुमार का एचएसआइआइडीसी में क्लर्क के पद पर चयन हुआ है। संदीप के मुताबिक उसने कई सालों तक आदमपुर की श्रीश्याम लाइब्रेरी में अपनी तैयारी जारी रखी। इसके बाद अब उसकी मेहनत का फल मिला है। संदीप ने बताया कि उसके पिता किसान व माता गृहिणी है तथा एक बहन है। इसी तरह गांव सदलपुर की पिंकी, प्रवीण डेलू और संजीव कुमार का हरियाणा पुलिस में चयन हुआ है। बताया जाता है कि गांव सदलपुर में एक दर्जन से ज्यादा युवाओं का चयन हुआ है।

गांव खैरमपुर के जयंत कुमार का ग्राम सचिव, कोहली के आदित्य का फार्मासिस्ट व बादल का क्लर्क, मंडी आदमपुर की प्राची व मोहब्बतपुर की ज्योति का महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर चयन हुआ है।

सभी चयनित ने विद्यार्थियों ने बताया कि घर पर पढ़ाई के लिए शांत माहौल मिलना अक्सर कठिन होता है। जब वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे तो उन्होंने भी आदमपुर की श्रीश्याम लाइब्रेरी में जाकर तैयारी की। लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए अन्य विद्यार्थियों का साथ तो मिलता है, साथ ही एकांत माहौल भी मिलता है।

Related posts

अणुव्रत ज्योति नि:शुल्क साक्षरता एवं शिक्षा केंद्र के 9वें सत्र का शुभारंभ

Jeewan Aadhar Editor Desk

पूरे मुआवजे की मांग पर चिड़ौद के किसान एडीसी से मिले

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त ने नारनौंद बाईपास व सडक़ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Jeewan Aadhar Editor Desk