हिसार

ब्लुटूथ के पार्सल बदलकर धोखाधड़ी करने के दो आरोपी धरे गए

हिसार,
हांसी शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हांसी के जींद चौक निवासी आजाद पुत्र नौरंग व कर्ण घाटी निवासी गौरव पुत्र हमेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में आशीष ट्रांसपोर्ट कंपनी के ब्रांच मैनेजर कुलदीप ने 1 मार्च को केस दर्ज करवाया था। कुलदीप ने अपनी शिकायत में कहा कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। आजाद उसके पास डिलीवरी बॉय हैं। वह गौरव के साथ मिलकर असली ब्लुटूथ की जगह नकली माल भर देता था। ऐसा करके आरोपियों ने पार्सल बदलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ऐसा करके इन दोनों ने 1 लाख 30 हजार रुपये कमा लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से यह राशि बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
हांसी अपराध शाखा ने चार किलोग्राम अफीम के साथ दो पकड़े
हांसी अपराध शाखा की टीम ने चार किलोग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी जुलाना का तो दूसरा रोहतक का बताया गया है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए—2 की टीम ने चार किलोग्राम अफीम सहित जुलाना निवासी मनजीत पुत्र रमेश व रोहतक की तेज कॉलोनी निवासी आशीष पुत्र अशोक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को नारनौंद क्षेत्र के गांव कागसर कैंची के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनकी तलाशी ली तो मनजीत के थैले से 2 किलो 700 ग्राम व आशीष के थैले से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों के खिलाफ नारनौंद पुलिस थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों को शनिवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि इनके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा सके। पुलिस इनसे पता लगाने का प्रयास करेगी कि ये अफीम कहां से लेकर आए थे, कहां पहुंचानी थी और उनके साथ कौन—कौन शामिल है।

Related posts

भगाना में भी नहीं बनी बात, जाटों ने किया धरना स्थगित—फाग के बाद होगा धरने का ऐलान

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : एसबीआई ने वितरित किए करोड़ों रुपए के ऋण

दुकान पर सफाई करने गया हेयर ड्रेसर हुआ गायब, आदमपुर पुलिस जुटी जांच में