रोहतक

महम चौबीसी की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी, अब आंदोलन में युवाओं की भागीदारी अहम होगी : कमांडो रामेश्वर श्योराण

दिल्ली पुलिस अगर गिरफ्तारी के लिए गांव आए तो पुलिस को खिलाओ—पिलाओ और बैठा लो या पूरा गांव साथ जाओ : गुरनाम सिंह चढूनी

महम,
महम चौबीर के फरमाणा गांव में आज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी व कमांडा रामेश्वर श्योराण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महापंचायत का आयोजन संयुक्त युवा मोर्चा के बैनर तले किया गया। आयोजक फरमाणा के पूर्व सरपंच आशीष कुमार व साथ रहे। इस अवसर पर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि ​सरकार​ किसान आंदोलन को बदनाम करने व दबाने के लिए तरह—तरह के षड़यंत्र रच रही है लेकिन किसानों, मजदूरों सहित 36 बिरादरी की एकता के आगे सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की घटना में दर्ज केस के मामले में दिल्ली पुलिस किसानों को परेशान करने के लिए आपके गांवों में आ सकती है। हमें झगड़ा नहीं करना है, पुलिस को खिलाओ, पिलाओ जाने दो, और यदि पुलिस न जाए तो पूरा गांव साथ चल पड़ो। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से ज्यादा मजबूत तो महम चौबीसी की महिलाएं हैं।

कमांडो रामेश्वर श्योराण ने इस अवसर पर कहा कि महम चौबीसी ने हर न्याय युद्ध में हिस्सा लिया है और अनेक कुर्बानियां दी है। महम चौबीसी की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अब किसान आंदोलन में युवा वर्ग की अहम भागीदारी होगी। उन्होेंने किसान महापंचायत में पहुंचे क्षेत्रवासियों का आभार जताया और कहा कि सरपंच आशीष व उनकी टीम किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। युवा वर्ग को जोश में होश नहीं खोना है और शांति से आंदोलन करना है ताकि हमें जीत मिल सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलती और जीत आखिर संघर्ष करने वालों की ही होती है।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा प्रबल प्रताप शाही, राजेंद्र सिंह कीर्ति किसान यूनियन, मौजूद रहे। महापंचायत में आंदोलन को मजबूत करने और झूठे मुकदमे वापिस करवाने पर चर्चा हुई और कई अहम फैसले लिए गए।

Related posts

पूरा परिवार मिला मृत, गांव में फैली शोक की लहर

3 कन्याओं के जाल फंसकर गन्नौर का गौरव कर बैठा देश से दगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल दास सहित 4 को कोर्ट ने किया बरी