हिसार

हिसार की डीसी डा. प्रियंका सोनी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिला इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड

चिकित्सक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है डा. प्रियंका सोनी

हिसार,
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड से नवाजा गया। सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए गए अनूठे कार्यक्रमों के लिए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को यह अवार्ड दिया।
राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर से संबंध रखने वाली 2012 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने करनाल में एडीसी व निगम आयुक्त तथा कैथल व हिसार में डीसी रहते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक अनूठे कार्यक्रम चलाएं। हिसार में उन्होंने एनीमिया मुक्त अभियान, घरेलू महिला कामगारों के सशक्तिकरण के लिए मिशन चहक तथा ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाली महिलाओं के पोषण के लिए न्यूट्रीकार्ट जैसे सफल अभियान चलाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कैथल में डीसी रहते हुए छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा विद्यावाहिनी आरंभ की। उनके कार्यकाल के दौरान हिसार-कैथल में महिलाओं को मोटिवेट करने के लिए उड़ान फिल्म फेस्टिवल आयोजित किए गए। करनाल में उन्होंने सिटी बस सर्विस, सिरों कार्यक्रम तथा सहयोगिनी जैसे कार्यक्रम आरम्भ किए। इसी प्रकार से डॉ प्रियंका सोनी ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हुनर बूथ जैसी योजनाएं लागू की।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वे एमबीबीएस डॉक्टर के रूप में भी वे अपनी सेवाएं दे चुकी है। उन्होंने वर्ष 2005 में राजस्थान पीएमटी की परीक्षा में पहला रैंक हासिल किया था। डॉ. प्रियंका सोनी ने सूरतगढ़ में मेडिकल ऑफिसर तथा दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दी है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी एसएमएस हॉस्पिटल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन में महासचिव तथा हम रेडियो क्लब की सचिव भी रह चुकी हैं। पीटी व हॉर्स राइडिंग क्लब में भी उन्हें बेस्ट ट्रेनी की पदवी मिल चुकी है। वे ताइक्वांडो के खेल में ग्रीन बेल्ट हैं। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने हाल ही में जिले के असहाय बुजुर्गों के लिए कैयरवेल कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया है।

Related posts

महिला दिवस पर किसान आक्रोश रैली करके दहाड़े धरतीपुत्र

किसान आंदोलन में अब युवा वर्ग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : रमिन्द्र सिंह पटियाला

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर की भाजपा नेत्री ने थप्पड़ और चप्पल से अधिकारी को पीटा—वीडियो वायरल

Jeewan Aadhar Editor Desk