हिसार

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कंपोस्ट मेकिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

हिसार,
पंजाब नैशनल बैक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कंपोस्ट मेकिंग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड पवन कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा की युवा अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर न केवल आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संस्थान में जल्द ही मशरूम कल्टीवेशन, फ्रीज, एसी रिपेंरिग, इलैक्ट्रिक मोटर वाइंडिंग, कम्प्युटर अकाउंटिंग, ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, जूट प्रॉडक्ट, सिलाई व सॉफ्ट टोय मेकर एंड सेलर आदि प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम में पीएमइजीपी टै्रनी सतीश कुमार, सुरेश कुमार, चंचल, संदीप, रेनू रानी, प्रोमिला, वेदप्रकाश, रवि आदि मौजूद रहे।

Related posts

चैक बाउंस होने पर जुर्माना व 1 साल की सजा

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : सड़क हादसे में दूल्हा—दुल्हन सहित 7 घायल, एक बच्ची की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सिंधू 36 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत