हिसार

लुवास के 8 लैब अटेंडेंट पदोन्नत होकर लैब सहायक बने

हिसार,
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय में कार्यरत आठ लैब अटेंडेंट को लैब सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के आदेश विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. प्रवीण गोयल द्वारा कर्मचारियों को दिए गए। पदोन्नत हुए कर्मचारियों में दीपक सिंह, ललित कुमार, रमेश कुमार, प्रदीप, विकास, मुकेश सैनी, सोमबीर शर्मा व राममेहर शामिल हैं। इन कर्मचारियों की पदोन्नति पर कुलपति डॉ. गुरदयाल सिंह एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. प्रवीण गोयल ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी कर्मचारी भविष्य में और अधिक लग्न एवं मेहनत से विश्वविद्यालय की सेवा करेंगे।
लुवास गैर शिक्षक संघ के प्रधान दयानंद सोनी एवं सहसचिव संदीप कुंडू ने कुलपति एवं अनुसंधान निदेशक का धन्यवाद करते हुए पदोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एआर रामचंद्र, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद सिंह, उपप्रधान सुभाष रंगा, सचिव मुकेश सैनी, ऑडिटर अमित गुर्जर, कैशियर हरिओम शर्मा, प्रचार सचिव बलवीर भगाना, खेल प्रकोष्ठ प्रभारी रोहताश एवं सह प्रभारी मुकेश पायल आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

37 में से 35 कर्मचारी नेताओं को मिली जमानत

Jeewan Aadhar Editor Desk

मजबूती से भागीदारी करके राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं रोडवेज कर्मचारी : सांझा मोर्चा

Jeewan Aadhar Editor Desk

मोबाइल पर वट्सअप चलाने वाले रहे सावधान, हो ना जाए कोई ठगी