हिसार

फोर्टिस दिल्ली के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव गर्ग की सेवाएं अब हिसार के चूडामणी अस्पताल में

हिसार के चूड़ामणी अस्पताल में अब बिना सर्जरी के भी हो सकेगा बच्चों के दिल के छेद का इलाज : डॉ. गौरव

हिसार,
हिसार का चूड़ामणी हस्पताल स्वास्थ्य सेवाएं देने में दिन-प्रतिदिन मील का पत्थर साबित हो रहा है। हिसार के चूड़ामणी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर विनोद सिंगला व चूड़ामणी की टीम जिसमें डॉ. अभिमन्यु नेहरा, डॉ. सुरेंद्र भाकर, डॉ. अमित दांगी, डॉ. करण ऐलावादी सहित अनेक सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब इनमें एक नाम और जुड़ गया है पीडियाट्रिशन डॉ. गौरव का। पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी डॉ. गौरव अब हर महीने के दूसरे शनिवार को चूड़ामणी अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे।
पीडियाट्रिक डॉ. गौरव ने बताया कि बच्चों के दिल में छेद का बिना सर्जरी इलाज अब चूडामणी हिसार में भी संभव है। एंजियोप्लास्टी की तरह ही पैर की नस के सहारे दिल तक पहुंच कर छेद को एक डिवाइस से बंद कर दिया जाता है। इससे बच्चे को जल्द ही फायदा मिलता है और उसे अस्पताल से भी जल्दी छुट्टी मिल जाती है।
डॉ. गौरव ने बताया कि बच्चों के दिल में छेद होना पैदाइशी बीमारी है। अभी तक दिल के छेद को बंद करने के लिए सर्जरी की जाती है, लेकिन अब बिना सर्जरी छेद को बंद करना संभव है। उन्होंने बताया कि पैर की नस के सहारे एक तार डालकर दिल तक पहुंचा जाता है। इसके बाद दिल के छेद को एक डिवाइस से ढंक दिया जाता है। इस सर्जरी के परिणाम बहुत अच्छे आ रहे हैं। इसलिए सभी कार्डियोलॉजी सेंटर में इसी तकनीक से बच्चों की सर्जरी को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related posts

चुनाव से पहले ही भाजपा दो वार्डो से हुई बाहर, वार्ड नंबर 7 और 10 से प्रत्याशी नहीं भर पाए नामांकन

खेलों के प्रति सरकार का विशेष ध्यान : डीएसपी

दूसरे दिन कोहली-कालीरावण के बीच मिला राजेश का शव