फतेहाबाद

जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में विश्व वानिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

फतेहाबाद,
जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल, जंगल एवं जमीन विषय पर प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ एवं भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए।
वन विभाग के फोरेस्ट रेंज ऑफिसर विपिन ग्रोवर ने कहा कि वन एक ऐसा जीवित समुदाय होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, कीट-पतंगे एवं पेड़-पौधे एक दूसरे पर निर्भर रहकर अपना जीवन बिताते हंै परंतु जिस प्रकार आज मनुष्य अपने निजी स्वार्थ के लिए जंगलों को नष्ट करता जा रहा है। उससे प्रकृति एवं इन जीवों का जीवन खतरे में पड़ा ही है, साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग एवं ग्लेशियर का पिघलना जैसी विकट समस्याएं भी आरंभ हो गई है। उन्होंने बच्चों को आहवान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं एवं अपने घर तथा आस-पास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करें।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने विद्यालय में इस महत्वपूर्ण विषय पर बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हरियाणा वन विभाग एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भरोसा दिया कि जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी वन एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करता रहेगा।

Related posts

योगेश्वर दत्त बोले—हरियाणा में हो शराबबंदी

Jeewan Aadhar Editor Desk

संत कबीर दास का जीवन दर्शन युवा पीढी के लिए अनुकरणीय व प्रेरणादायी : उपायुक्त

लघु सचिवालय में चौधरियों की बाइक हुई जब्त

Jeewan Aadhar Editor Desk