हिसार

डोगरान बाजार एसोसिएशन का पुर्नगठन, सतीश मेहता प्रधान बने

हिसार,
डोगरान बाजार एसोसिएशन से जुड़े सभी दुकानदारों की बैठक नामधारी गुरुद्वारा में हुई जिसकी अध्यक्षता सरदार चरणजीत सिंह ने की। बैठक में एसोसिएशन का पुर्नगठन करते हुए सर्वसम्मति से सतीश मेहता को प्रधान, प्रवीन जैन को महासचिव व महेश बत्रा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बाकी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया।
नये पदाधिकारियों ने उपस्थित दुकानदारों को आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे बाजार की समस्याओं को लेकर व दुकानदारों के हितों के लिये सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे। बैठक में दुकानदार वेदप्रकाश खन्ना, चिराग सरदाना, दिनेश बंसल, नरेश जावा, नीरज कुकड़ेजा, किशन नागपाल, नितेश मुटरेजा, सुनील कुमार, देव कक्कड़, डॉ. हरबंस गिल्होत्रा, विजय राजपाल सहित लगभग 50 दुकानदार उपस्थित रहे।

Related posts

रोडवेज : 27 को प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन, चालक हटाए तो उसी समय हो जाएगी हड़ताल

रोटरी हिसार 21 को जरूरतमंदों के लिए लगाएगा आंखों का शिविर

समाजसेवा का कार्य करने से मन को मिलती आत्मिक संतुष्टि: अशोक गोयल