हिसार

उपायुक्त ने गिरदावरी मिसमैच आंकड़ों के मिलान को लेकर विभिन्न गांवों का दौरा किया

हिसार,
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के तहत की गई फसल गिरदावरी के मिसमैच आंकड़ों के मिलान को लेकर बुधवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर फसलों का निरीक्षण किया और गिरदावरी के आंकड़ों की बारीकी से समीक्षा की।
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों ने अपने खेतों में बोई फसलों का विवरण अपलोड किया था। इसके बाद इसकी गिरदावरी संबंधित पटवारियों ने की थी। इसके उपरांत अन्य विभाग व हरसैक द्वारा खेतों में बोई गई फसलों का सैटेलाइट इमेजरी डाटा कैप्चर किया गया था। तीनों माध्यमों से प्राप्त विवरण का मिलान करने उपरांत कुछ स्थानों पर इसमें मिसमैच पाया गया था।
इन्हीं विसंगतियों की जांच के लिए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने खेतों में जाकर फसलों के विवरण का मिलान किया। उपायुक्त ने किसानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर डीआरओ राजबीर सिंह धीमान तथा संबंधित तहसीलदार व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

Related posts

अब लेफ्ट व राइट सिस्टम के तहत खोले जाएंगे बाजार : उपायुक्त

मोहम्मदपुर रोही के युवक की मौत, पत्नी—बेटी घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : परिवार के आगे कुंडी लगाकर चोरों ने दूसरे कमरे से नगदी और जेवर चुराएं