हिसार

अनाज मंडियों में 24 घटें बिजली सुनिश्चित करने के निर्देश

हिसार,
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सभी उपमंडल अधिकारियों व ऑप्रेशन अधिकारियों को गेहूं की खरीद प्रक्रिया के दौरान सभी अनाज मंडियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि यदि कोई अनाज मंडी ऐसे फीडर पर आती है, जहां शैड्यूल के अनुसार 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, तो ऐसे फीडरों पर आने वाली अनाज मंडियों को जनरेटर सेट के माध्यम से निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी उपमंडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्थानीय मार्केट कमेटी के साथ समन्वय करके ऐसी साइटों को चिन्हित करें, जहां जनरेटर की व्यवस्था की जानी है ताकि समय पर उचित क्षमता के जनरेटर सेट का प्रबन्ध करके अनाज मंडियों में निरन्तर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

हिसार के डॉ. बलजीत शास्त्री ‘ग्लोबल एस्ट्रो आईकॉन अवार्ड 2021’ से सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

ढाणी महोब्बतपुर में मिले 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, सम्पर्क में आए लोगों की होगी जांच

मेडिकल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवसर, डॉक्टर बनकर करें देश की सेवा : सांसद डॉ. वत्स