हिसार

अंगूरी देवी अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

हिसार,
शहर के राजीव नगर निवासी अंगूरी देवी धर्मपत्नी सुधीर सैनी को अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला सभा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंगूरी देवी को इस नियुक्ति का पत्र आज महासभा के प्रदेशाध्यक्ष उमेद सिंह रजाना ने सौंपा।
पत्र में अंगूरी देवी को महिला प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी देते हुए कहा गया है कि वे महासभा की सदस्यता व गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगी। अपनी नियुक्ति पर अंगूरी देवी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा व मेहनत से निभाएंगी। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष उमेद सिंह रजाना व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पौत्री राजश्री चौधरी का भी आभार जताया है।

Related posts

महिला दिवस पर हिसार के चारों टोलों पर डटी रही महिलाएं

कोर्स के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साहिल मित्तल की जमानत याचिका खारिज

देश के कोने-कोने से हर रोज हजारों व्यक्ति दर्शन के लिए आते अग्रोहा धाम : बजरंग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk