हिसार

ढ़ाणी सिसवाल में मिले 3 लोग कोरोना पॉजिटिव

आदमपुर,
आदमपुर क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार ढ़ाणी सिसवाल में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2 पुरुष व 1 महिला शामिल है। इससे पहले भी यहां से कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।

दूसरी तरफ आदमपुर शहर में आज कोई पॉजिटिव नहीं मिला है, इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें, आदमपुर में अब तक 19 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 2 मरीज अस्पताल में भर्ती है जबकि अन्य घरों में ही आइसोलेट है।

Related posts

भाजपा सरकार पर कुलदीप बिश्नोई ने लगाए गंभीर आरोप

लघुसचिवालय में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

प्राणनाथ प्राणामी ग्रुफ ऑफ कॉलेजिज में उपाधि वितरण समारोह आयोजित