हरियाणा हिसार

धूमधाम से मनाया गया हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का 13वां स्थापना दिवस

संगठन ने की अनूठी पहल, डा. अंबेडकर संघर्ष समिति के साथ मिलकर मनाई डा. अंबेडकर जयंती

कर्मचारियों ने किया उत्साह से रक्तदान, फिजियोथैरेपिस्ट डा. नरेश जांगड़ा ने किया उपचार

हिसार,
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को 13वां स्थापना दिवस बस अड्डा पर धूूमधाम से मनाया गया। संगठन ने आज एक और पहल करते हुए अंबेडकर संघर्ष समिति के साथ मिलकर स्थापना दिवस के साथ-साथ संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान भी किया और संगठन के संघर्ष को याद करते कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर दिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ हिसार डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई ने सबसे पहले रक्तदान करके किया। डिपो की लेखा अधिकारी सुनीता शर्मा ने कर्मचारियों को मास्क पहनने का संदेश देते हुए रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान खुशी फिजियोथैरेपी सेंटर की ओर से डा. नरेश जांगड़ा ने कर्मचारियों का विभिन्न बीमारियों का उपचार भी किया। महात्मा गांधी अस्प्ताल के निदेशक एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. रमेश बिश्नोई के निर्देशन में महात्मा गांधी अस्पताल की टीम में शामिल मनजीत श्योराण, सुरेश व नवीन कुमार ने रक्त लिया।

संगठन के स्थापना दिवस व डा. अंबेडकर जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर राज्य प्रधान दलबीर किरमारा सहित सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दलबीर किरमारा व अन्य वक्ताओं ने कहा कि डा. अंबेडकर ने देश का जो संविधान दिया, उस पर चलकर देश ने अब तक अभूतपूर्व तरक्की की है। ऐसे महान व्यक्तित्व को किसी जाति विशेष से जोडक़र देखना उनका अपमान होगा। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर ने सर्व समाज की भलाई की कल्पना की और दबे-कुचले वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। आज बाबा साहेब का दिया गया आरक्षण खतरे में है क्योंकि केन्द्र व प्रदेश की सरकार निजीकरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है। जब विभाग ही नहीं बचेंगे तो आरक्षण होने या न होने का औचित्य ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में हमें जाति, वर्ग की लड़ाई छोडक़र केवल आरक्षण बचाने के लिए ही नहीं बल्कि सरकारी संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लडऩी होगी।

दलबीर किरमारा ने हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस पर संगठन के संघर्ष व कार्यों पर प्रकाश डाला, जिसका सभी कर्मचारियों ने जोर-शोर से स्वागत किया। उन्होंने सरकारी विभाग बचाने के लिए कर्मचारियों से एकजुटता का आह्वान किया और किसान आंदोलन का समर्थन दोहराते हुए फिर से कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गोहाना सब डिपो के चालक कुलदीप पांचाल को खेलों में मैडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अंबेडकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे और बाबा साहेब की शिक्षाओं को याद किया। इनमें मुख्य रूप से सुरेश बिलोनिया, कमल निंबल, सुरेश राठी, अनिल खटक, रामकुमार, उदयभान, बारूराम व दीवेन्द्र ने बाबा साहेब को याद किया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा कृष्ण सुहाग, सुभाष बिश्नोई, चमन स्वामी, जगदीप लाठर, कुलदीप पाबड़ा, सुभाष ढिल्लो, सुभाष किरमारा, जोगेन्द्र लांबा, धर्मपाल बूरा, राजबीर पंघाल, दर्शन जांगड़ा, आत्माराम नेहरा, फतेहाबाद से ईश्वर सहारण, विजय नागपुर व धर्मपाल रतिया, सिरसा से रणजीत चंचल बिश्नोई, विनोद लांबा, रघबीर चालक व जगदीश, चंडीगढ़ से चन्द्रभान, धनसिंह, विनोद, सुरेश, सत्यवान, विकास व अनिल, जींद से सज्जन सिंह, अनिल व सुरेन्द्र खांडा, पंचकूला से गुरदीप सिंह, रामकुमार, राजकुमार, जसवंत, ओमप्रकाश, राजेश गतोली व रोहतक से दीपक ढिगाणा सहित राज्य के विभिन्न डिपुओं से आए पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

मुक्केबाज अनमोल का स्कूल प्रशासन ने किया सम्मान

यूपी सरकार को आगरा का नाम बदल कर पहले की तरह अग्रन रखना चाहिए – बजरंग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

बुजुर्ग, विधवा सहित सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ी—जानें अब कितनी मिलेगी पेंशन

Jeewan Aadhar Editor Desk